Output Devices

output devices
जब computer को कोई data input के रूप में दिया जाता है तो computer दिये हुए input पर कार्य करता है जिसे process कहा जाता है। CPU द्वारा process किए हुए data को दर्शना output कहलाता है तथा जिन मशीनों द्वारा यह कार्य किया जाता है उन्हें output device कहा जाता है। ये device CPU द्वारा process किये हुए डाटा को दर्शाने का काम करते है।
Output device के निम्नलिखित उदाहरण है।
Monitor
monitor एक अत्यधिक प्रचलित output device है।इसके माध्यम से CPU द्वारा process data की soft copy दर्शाई जाती है आज के युग में बिना desktop के किसी computer की कल्पना भी नहीं कर सकते है। कियोकि हम desktop के माध्यम से computer में सारे कार्य करते हुए देख सकते है।
Monitor निम्न दो प्रकार के होते है।
1 CRT (cathode ray tube)
यह पिछले कई दशक पहले प्रयोग किया जाते थे। आज के समय में CRT monitor का प्रयोग कम होता है कियोकि ये monitor size में बड़े तथा अधिक वजन वाले होते है।आप आपने घरो मे पुराने TV तो देखे होंगे जिनके पिछले सिरे से एक भाग निकला हुआ होता है जिसे ray tube कहा जाता है।इस ray मे cathode भरी हुई रहती है।


2 flat

flat monitor वे monitor होते है जो CRT के मुकाबले ज्यादा पतले ,वजन में हलके तथा अधिक portable होते है। ये monitor आज के समय में अधिक प्रयोग में लाये जाते है इन monitor को इक स्थान से दूसरे इस्थान पर ले जाना अधिक आसान होता है।

Printer
Printer एक ऐसा output device है जिसका प्रयोग CPU द्वारा process किये हुए data की hard copy प्राप्त करने के लिए किया जाता है printer soft copy document को hard copy document में बदलता है।hard copy को हम देख सकते है छू सकते है तथा एक इस्थान से दूसरे इस्थान पर ले जा सकते है।soft copy को हम देख सकते है,एक इस्थान से दूसरे इस्थान पर ले जा सकते है लेकिन उसे छू नहीं सकते है।
Printer निम्न दो प्रकार के होते है
1 Impact printer
impact printer होता है जिसमे printing impact के माध्यम से होती है। अर्थात impact printer में printing टकराव के माध्यम से होती हैं इस प्रकार के printer में एक hammer printing head जिसमे अक्छर उभरे हुए होते है ये printing head ribbon के साथ जाकर टकराता है इसके बाद वह ribbon जाकर paper से टकराता है जिससे वह character paper पर छ्प जाता है। आपने court में उपयोग होने वाले typewriter तो देखा ही होगा यह impact printer के उदहारण है। ये printer अत्यधिक शौर करते है।
Impact printer निम्न प्रकार के होते है
1 dot matrix printer
dot matrix printer वह printer होता है जो printing dots के माध्यम से करता है। इस प्रकार के printer से जब भी printing की जाती है तो सबसे पहले एक hammer एक printing head जिसमे बहुत सारे pin लगे हुए होते है उससे जाकर टकराता है जिसके बाद वह printing head, ribbon से जाकर टकराता है ribbon में ink लगी हुई होती है यह ribbon जाकर page से टकराता है जिससे कोई भी character page पर छ्प जाता है। impact printer से जो भी character या image बनता है वह dots से मिलकर बनता है।यह character printer है यह एक समय में एक ही character को छाप सकता है।
Daisy wheel printer
daisy wheel printer का नाम daisy इस लिये पड़ा कियोकि यह daisy (गुलबहार) के फूल के जैसा दिखता है। daisy wheel printer में एक प्लास्टिक की गोल चकरी में ऊपर की तरफ हर एक पंखुड़ी में एक अक्षर उभरा हुआ होता है इस printer की कार्यविधि बिलकुल dot matrix printer के सामान ही होती है, printing के लिये सबसे पहले जिस भी character को छापना है वह पेज के आपने सही location में आता है जहाँ पर उसे छापना होता है फिर एक hammer एक printing head से जाकर टकराता है जिसके बाद वह printing head, ribbon से जाकर टकराता है ribbon में ink लगी हुई होती है यह ribbon जाकर page से टकराता है जिससे कोई भी character page पर छ्प जाता है। यह character printer है यह एक समय में एक ही character को छाप सकता है।
Chain printer
यह line printer है। अर्थात यह printer एक बार में पुरे line को print करता है।आपने कभी किसी cycle के chain को देखा होगा chain printer में जो chain का प्रयोग होता है वो cycle chain के सामान ही दिखती है। इस प्रकार के printer में chain का प्रयोग होता है इसलिए इसका नाम chain printer पड़ा ।chain printer के हर एक कड़ी के ऊपर एक अक्छर उभरे हुए होते है।printing के लिये सबसे पहले जिस भी line को छापना है वह पेज के सामने अपने सही location में आता है जहाँ पर उसे छापना होता है फिर एक hammer जाकर printing head से टकराता है जिसके बाद वह printing head, ribbon से जाकर टकराता है जहाँ ribbon में ink लगी हुई होती है यह ribbon जाकर page से टकराता है जिससे कोई भी line page पर छ्प जाता है।
Drum printer
Drum printer भी chain printer के सामान ही line printer है।अर्थात यह printer एक बार में पुरे line को print करता है। आपने अपने घरों में पानी भरने वाला drum तो देखा होगा drum printer बिलकुल जो drum का प्रयोग किया जाता है वो घरो में प्रयोग होने वाले drum के सामान ही दिखते है। drum printer में drum के ऊपर अक्छर उभरे हुए होते है। printing के लिये सबसे पहले जिस भी line को छापना है वह पेज के सामने अपने सही location में आता है जहाँ पर उसे छापना होता है फिर एक hammer जाकर printing head से टकराता है जिसके बाद वह printing head, ribbon से जाकर टकराता है जहाँ ribbon में ink लगी हुई होती है यह ribbon जाकर page से टकराता है जिससे कोई भी line page पर छ्प जाता है।
Band printer
Band printer भी chain printer व drum printer के सामान ही line printer है।अर्थात यह printer एक बार में पुरे line को print करता है। आपके दोस्तों ने कभी आपको friendship band दिया होगा जिसे हाथ में पहनते है वो band आकार में थोड़ा चौड़ा होता है band printer बिलकुल उस friendship के सामान दिखता है।band printer में band के ऊपर अक्छर उभरे हुए होते है। printing के लिये सबसे पहले जिस भी line को छापना है वह पेज के सामने अपने सही location में आता है जहाँ पर उसे छापना होता है फिर एक hammer जाकर printing head से टकराता है जिसके बाद वह printing head, ribbon से जाकर टकराता है जहाँ ribbon में ink लगी हुई होती है यह ribbon जाकर page से टकराता है जिससे कोई भी line page पर छ्प जाता है।
Non impact printer
non impact printer वह printer होता है जिसमे printing बिना किसी  impact के माध्यम से होती है। अर्थात impact printer में printing बिना किसी टकराव के माध्यम से होती हैं इस प्रकार के printer में किसी भी प्रकार का hammer नहीं होता । ये printer बिलकुल भी आवाज़ नहीं करते व ये printer impact printer के मुकाबले तेज़ गति से कार्य करते है।
ये निम्न प्रकार के होते है
Ink jet printer
आपने कभी न कभी पिचकारी जो होली के त्योहार में उपयोग की जाती है का प्रयोग किया होगा उस पिचकारी के सामने के सिरे(nozzle) से color निकलता है। ठीक उसी प्रकार ink jet printer में एक नोज़ल से ink की बौछार paper के ऊपर की जाती है जिससे किसी कागज़ पर कोई character छपता है।ये character, dot matrix printer के सामान dots से मिलकर बनता है लेकिन ये dots इतने पास पास होते है नग्न आखो से नहीं देखे जा सकते है।
2 laser printer
Laser printer अन्य printer के मुकाबले अत्यन्त प्रचलित printer है। इसका प्रयोग घरो में office में किया जाता है ये printer आकार में छोटे वजन में हल्के तथा अधिक कार्य क्षमता वाले होते है। laser printer की printing quality बहुत उच्चय होती है ये printer non impact है इसलिए ये printer बिलकुल भी आवाज नहीं करते ।laser printer page printer होते है ये एक बार में पूरे page को print कर सकते है। laser printer में एक cartridge लगी हुई होती है जिसमे toner भरा हुआ होता है toner, black color का powder होता है जो laser printer में ink का काम करता है।laser printer, photo copy machine के तरह ही होते है। इनके कार्य करने की विधि भी photocopy machine की तरह ही होती है।

3 Thermal printer
Thermal printer में किसी भी प्रकार के ink का प्रयोग नहीं किया जाता है।
Plotter
Printer का प्रयोग किसी document की hard copy प्राप्त करने के लिए किया जाता है लेकिन printer के माध्यम से बड़े आकार के नक़्शे को print नहीं कर सकते इसलिए बड़े नक़्शे तथा बैनर को print करने के लिए plotter का प्रयोग किया जाता है। plotter से बड़े flax, banner, map को छाप सकते है। plotter में इनको छापने के लिए विभिन्न color के pen का प्रयोग किया जाता है। इनकी printing quality बहुत अच्छी होती है।
Plotter निम्न दो प्रकार का होता है।

1 drum plotter
Drum plotter का नाम drum plotter इसलिए पड़ा कियोकि इसमें drum का प्रयोग किया जाता है।Drum plotter में एक drum आढा लगा हुआ होता है उस drum के ऊपर एक paper रख दिया जाता है drum plotter में कई pen लगे हुए होते है जो graphics को बनाते है। drum धीरे धीरे गोल घूमता रहता है जिससे कागज आगे बढ़ता जाता है।इस प्रकार से किसी drum plotter में printing की जाती है।
Flat plotter
इस प्रकार के plotter में एक flat table का प्रयोग किया जाता है इसलिए इसे flat plotter कहा जाता है। flat plotter में एक कागज flat table में रखा हुआ होता है। उस table के ऊपर pen आगे पीछे घूमकर किसी graphics को छापा जाता है। इस प्रकार के plotter में page घूमता नहीं है वह अपनी जगह रखा हुआ होता है।

Comments